शीतला अष्टमी पर लगा रामलीला ग्राउंड में मां शीतला का मेला, महिलाओं ने खीर पूडी का लगाया भोग।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शीतला अष्टमी पर लगा रामलीला ग्राउंड में मां शीतला का मेला, महिलाओं ने खीर पूडी का लगाया भोग।

Wednesday, March 11, 2026 | March 11, 2026 Last Updated 2026-03-11T15:47:35Z
    Share
शीतला अष्टमी पर लगा रामलीला ग्राउंड में मां शीतला का मेला, महिलाओं ने खीर पूडी का लगाया भोग।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी

फतेहगंज पूर्वी।
होली के बाद फागुन माह की अष्टमी तिथि पर मां शीतला देवी का विशाल मेला नगर के रामलीला ग्राउंड में माता शीतला के मंदिर में लगाया गया जहां श्रद्धालुओं ने माता शीतला को पुरी हलवा एवं चने का भोग लगाया सौभाग्यवती महिलाओं ने अपनी व अपने परिवार की सलामती के लिए मंगल कामना के भाव से माता शीतला से प्रार्थना की यहां बता दे 

की होली के बाद फागुन माह की अष्टमी को हर वर्ष नगर के रामलीला ग्राउंड में माता रानी के मंदिर में शीतला अष्टमी का विशाल मेला लगता है जिसमें नगर की महिलाएं बच्चे एवं युवक माता शीतला को प्रसाद चढ़कर अपने परिवार की मंगल कामना एवं उत्तम स्वास्थ्य की मनौती मां शीतला से मांगते हैं

 इसी के साथ नगर में माता शीतला के मेले को चराई के नाम से जाना जाता है शीतला अष्टमी पर भोग लगाएं जाने के पश्चात ऐसी मान्यता है कि होली के पर्व का समापन हो जाता है और लोग होली मिलना बंद कर देते हैं नगर के आसपास के ग्रामीण भी बहुत संख्या में माता शीतला के मेले में भाग लेते हैं

 एवं माता शीतला को भोग लगाते हैं वहीं छोटे-छोटे बच्चे खेल खिलौना खरीद कर चाट पकौड़ी के साथ माता शीतला अष्टमी के मेले का आनंद उठाते हैं नगर में प्रतिवर्ष शीतला अष्टमी का मेला लगाया जाता है जिसमें हजारों की तादात में श्रद्धालु जुटते हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close