भैसोडी शरीफ सूफी अब्दुल अजीज मियाँ के उर्स पर चादरपोशी में उमड़े अकीकतमंद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भैसोडी शरीफ सूफी अब्दुल अजीज मियाँ के उर्स पर चादरपोशी में उमड़े अकीकतमंद

Friday, March 27, 2026 | March 27, 2026 Last Updated 2026-03-27T07:13:58Z
    Share
भैसोडी शरीफ सूफी अब्दुल अजीज मियाँ के उर्स पर चादरपोशी में उमड़े अकीकतमंद
मिलक/रामपुर। शहीद-ए-मिल्लत अजीज-उल-औलिया हजरत ख्वाजा सूफी अब्दुल अजीज मियाँ का 56 वां सालाना उर्स आज से शुरू हुआ। गुरुवार सरकारी चादरपोशी मे अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा चादरपोशी के बाद अमन चैन की दुआ की गई। तहसील क्षेत्र के मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ स्थित दरगाह सूफी अजीज मियाँ 

का 56 बाँ सालाना उर्स आज से शुरू हो गया। उर्स पहले दिन सबसे पहले सुबह दस बजे पहला कुल शरीफ हुआ बाद नमाज-ए-असर सरकारी चादरपोशी का जुलूस खानकाहे हसनी, अजीजी लियाकती के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह के आस्ताने से शुरू हुआ जो गांव के विभिन्न रास्ते से होता हुआ। दरगाह हजरत ख्वाजा सूफी अजीज मियाँ

पर चादरपोशी और गुलपोशी के बाद खत्म हुआ चादरपोशी के बाद अमन चैन के लिए दुआ की गयी। बाद नमाज-ए- ईशा महफिले मिलाद शरीफ और महफिले शमा का आगाज हुआ। जिसमें बाहर से आए उल्लेमाओ ने तकरीर की उर्स के दूसरे दिन 27 मार्च को आम के

चादरपोशी, गुलपोशी, महफिल-मिलाद और महफिल-ए-शमा होगा उर्स में देश विदेश से जायरिनों के किराने का सिलसिला जारी हो गया है। उर्स के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस द्वारा मेला चौकी बनाकर पुलिस बल तैनात किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close