गुलपोशी कर मुल्क़ मे अमन चैन के लिए हुई दुआ
मिलक/रामपुर शहीद-ए- मिल्लत अजीज़-उल-औलिया हजरत ख्वाजा सूफ़ी अब्दुल अज़ीज़ मियाँ का 56 वां सालाना उर्स के दूसरे दिन आज आम चादरपोशी मे जायरिनो का सैलाब उमड़ पड़ा चादरपोशी के बाद गुल पोशी कर अमन चैन
की दुआ की गई तहसील क्षेत्र के मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ स्थित दरगाह सूफ़ी अज़ीज़ मियाँ के चल रहे 56 वें सालाना उर्स आज दूसरे दिन बाद नमाज-ए-असर आम चादरपोशी के अलग अलग जुलूस खानक़ाहे हसनी, अजीजी लियाकती के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह के आस्ताने से शुरू हुए
जो गांव के विभिन्न रास्ते से होते हुए दरगाह हजरत ख्वाजा सूफी अज़ीज़ मियाँ पर चादरपोशी और गुलपोशी के बाद खत्म हुए गुल पोशी के बाद सलातो सलाम हुआ और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआ की गयी बाद नमाज-ए- ईशा महफिले मिलाद शरीफ और महफिले शमा का हुआ
जिसमें बाहर से आए उल्लेमाओ ने तकरीर की उर्स के तीसरे दिन 28 मार्च को सुवह 11 वजे कुल शरीफ और महफ़िल-ए- रंग और लंगर तकसीम होगा रात 9 वजे से मुशायरा होगा उर्स में देश विदेश से जायरिनों के आने का सिलसिला जारी हो गया है उर्स के मौके पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है