बदायूं जिले के सहसवान में न्यायालय परिसर के बाहर एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए न्यायालय आई थी, तभी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया।
शिकायतकर्ता सरिता पत्नी हरवेन्द्र ने बताया कि 9 फरवरी को वह सहसवान न्यायालय में अपने पिता चंद्रपाल के साथ बयान दर्ज कराने आई थी। न्यायालय के गेट के पास नरेश, किताब सिंह पुत्रगण दाताराम, सुजाता पत्नी किताब सिंह, हरवेन्द्र पुत्र रफत सिंह, दिनेश पुत्र सत्यराम, अविलाख पुत्र कृपाल सिंह और शिवम पुत्र कमल सिंह (होमगार्ड) ने उसे घेर लिया।
सरिता के अनुसार, इन लोगों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। नरेश, किताब सिंह और हरवेन्द्र ने उसे धमकी दी कि वह अपना मुकदमा वापस ले ले। आरोपियों ने सरिता और उसके पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
सरिता ने बताया कि वह आज इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने आई है। उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। सभी आरोपी बडेरिया, थाना सहसवान के निवासी बताए जा रहे हैं।
इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी