अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष की संपत्ति जांच की मांग

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष की संपत्ति जांच की मांग

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T15:27:32Z
    Share
अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष की संपत्ति जांच

डीएम रामपुर को दिया प्रार्थना पत्र, 2008 से अब तक की चल-अचल संपत्ति की जांच कराने की अपील

मिलक (रामपुर)

तहसील मिलक क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष की संपत्ति की जांच कराने की मांग को लेकर जिलाधिकारी रामपुर को प्रार्थना पत्र सौंपा है। प्रार्थी ने वर्ष 2008 से अब तक की चल व अचल संपत्ति की जांच कराने और आय के स्रोतों की पड़ताल कराने की मांग की है।


ग्राम लखीमपुर विश्नु निवासी सूरज पाल पुत्र छेदा लाल, , ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि आदेश कुमार शंखधार पुत्र रामाशंकर निवासी मोहल्ला अस्दुल्लापुर, मिलक की संपत्ति की विस्तृत जांच कराई जाए। उनका कहना है कि वर्ष 2008 में उनके पास कितनी संपत्ति थी और वर्तमान में कितनी है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि संबंधित व्यक्ति द्वारा अर्जित की गई संपत्ति के स्रोतों की जांच कर यह पता लगाया जाए कि उसकी आय के साधन क्या हैं और क्या उन्हीं साधनों से वर्तमान संपत्ति अर्जित करना संभव है या नहीं। साथ ही परिवार के सभी सदस्यों की आय और संपत्ति का विवरण भी जांच में शामिल करने की मांग की गई है।

प्रार्थी ने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि समाजहित को देखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका कहना है कि जांच होने से वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।
प्रशासनिक स्तर पर अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close