जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) की अध्यक्षता में तहसील बिलासपुर में मासिक पंचायत बैठक हुई संपन्न
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) की मासिक पंचायत बैठक का आयोजन मंगलवार को जिला उपाध्यक्ष श्री अवतार सिंह की अध्यक्षता में जनपद रामपुर की बिलासपुर तहसील में संपन्न हुई। बैठक में सभी किसानों के बीच तीन बिंदुओं पर विचार विमर्श करके किसानों ने अपनी समस्याओं से उप जिलाधिकारी को अवगत कराया
तथा तीन सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। जिला उपाध्यक्ष अवतार सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा की क्षेत्र में गेहूं की फसल पकने वाली है और बिजली लाइनों की तारें पुरानी एवं जर्जर हो चुकी हैं जिससे चिंगारी निकालकर आग लगने का खतरा हमेशा बना रहता है
खभों की जंपर ढीले हैं इनको बदलने का कार्य किया जाए। ज़्यादा आने वाले बिलों को ठीक कराया जाये तथा मीटर रीडरों को समय से बिल निकालने के लिये दबाव बनाया जाये। खतौनीयो के साथ तथा अंश भाग को ठीक किया जाये।
और उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का समय रहते समाधान नहीं किया गया तो जिला स्तर पर एक बड़ा आन्दोलन किया जायेगा। इस मौके पर सुशील शर्मा, नरेश बाबू, बल्देव सिंह, तरसेन सिंट सिकर आदि मौजूद रहे।