आदेश शंखधार को फ़ेसबुक पर पोस्ट करके पीटने की दी धमकी थाने में दी तहरीर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आदेश शंखधार को फ़ेसबुक पर पोस्ट करके पीटने की दी धमकी थाने में दी तहरीर

Friday, March 13, 2026 | March 13, 2026 Last Updated 2026-03-13T16:26:50Z
    Share
आदेश शंखधार को फ़ेसबुक पर पोस्ट करके पीटने की दी धमकी थाने में दी तहरीर

नेशनल 24 अमित कुमार जोशी


मिलक। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधार ने आरोप लगाया है कि थाना मिलक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी तथाकथित नेता द्वारा पूर्व में मेरे खिलाफ़ सार्वजनिक रूप से फ़ेसबुक पर लाइव प्रसारण के दौरान नाम लेकर अमर्यादित टिप्पणी तथा भविष्य में उसे देख लेने (जान से मारने) जैसी गंभीर धमकियां दी गई हैं। जिसके सम्बन्ध में 25 फ़रवरी को प्रभारी निरीक्षक थाना मिलक को

 एक तहरीर प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज़ कर क़ानूनी कार्यवाही की मांग की गई है। जिससे नाराज़ होकर तथाकथित नेता द्वारा 13 मार्च शुक्रवार को प्रातः 10.22 बजे फ़ेसबुक पर एक पोस्ट की गई है जिसमें लिखा गया है कि 

"तू केश तो मेरे ऊपर लगाना चाहता है क्यों न तुझे पीट कर केश लगवाया जाय कैसा रहेगा, तू नेताओं को अधिकारी कर्मचारियों को आम जनता को परेशान कर रहा है गाटा संख्या 45 से 50" तहरीर में लिखा है कि उक्त व्यक्ति द्वारा स्पष्ट रूप से मुझपर जानलेवा हमला करने की योजना बनाई जा रही है और यह व्यक्ति कभी भी किसी भी समय मौका पाकर मेरे

 ऊपर या मेरे परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर सकता है। इस बात पर अति शीघ्र संज्ञान लिया जाए। इसमें मुझे यह भी कहना है कि अगर भविष्य में मेरे या मेरे परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसकी सभी ज़िम्मेदारी सीधे तौर पर उक्त व्यक्ति की होगी। पत्र में आग्रह किया गया है कि उक्त व्यक्ति के खिलाफ़ (मेरे द्वारा पूर्व दिए गए प्रार्थना पत्र दिनांक 25 फ़रवरी 2026) के आधार पर रिपोर्ट दर्ज़ कराते हुए उचित क़ानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close