सिलेंडर की मार,बंद होने लगा फास्ट फूड का कारोबार
एलपीजी गैस सिलिंडर की बुकिंग में आ रही दिक्कतों के कारण एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लगी भीड़
ब्लैक मे बिक रहे सिलेंडर
संवाद सूत्र फतेहगंज पूर्वी - एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग के नए नियम लागू होने के बाद नगर की गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है।लेकिन बुकिंग ना होने के कारण उपभोक्ताओं को रसोई गैस नहीं मिल पा रही है।एलपीजी गैस सिलिंडर लेने के लिए मोबाइल फोन से ऑनलाइन बुकिंग करने में उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।उपभोक्ताओं का कहना है कि किसी भी तरीके से रसोई गैस की बुकिंग नहीं हो पा रही है।
नगर की आर के इंडियन गैस एजेंसी पर बुकिंग करने के लिए भारी भीड़ जमा हो रही है।नगर में लगने वाले फास्ट फूड के ठेलों पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है।कई ठेले बालों ने गैस की कमी के कारण अपने-अपने ठेले को बंद कर दिए है।जिससे उनकी रोजी-रोटी पर भी संकट बना हुआ है।बही कॉलेज के हॉस्टलों में गैस न मिलने के कारण हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कुछ अफवाहों के कारण भी रसोई गैस की मारामारी दिख रही है।जिस कारण गैस एजेंसी पर भारी भीड़ बनी हुई है।रसोई गैस ना मिलने से गृहणियां परेशान है।
गैस की बुकिंग न होने के कारण बिचौलिये हावी है।रसोई गैस का सिलेंडर इधर उधर से लाकर बह 1200 से 1400 रुपए तक बेच रहे है।बही कामर्शियल सिलेंडर 2200 से 2400 रुपए तक बिक रहा है।
आरके गैस इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आर.के वर्मा का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है,लेकिन गैस बुकिंग नहीं होंने से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।