सहसवान, बदायूं। नगर के मोहल्ला नसरुल्लागंज मस्जिद गरीब नवाज में नमाजे तरावीह के दौरान ताकमिले कुरान के मौके पर महफिल का इनेक़ाद किया गया तरावी में कुरान शरीफ सुनने वाले हाफिज मोहम्मद सैफ़ रजा को इनामो इकराम से नवाजा गया मस्जिद के खतिबो इमाम क़ारी मोहम्मद मुसीम रजा ने खिताब करते हुए लोगों को कुराने करीम के नजूल का मकसद सुनने और पढ़ने वालों का मुकाम बताते हुए कुरान करीम के अहकाम पर अमल पैरा होने की तलाकीन की कुरान वह लारैब किताब है जो अपने नाजील होने का वक्त और महीना बयान करता इसमें
हर चीज का खुला बयान है मदरसा के तलवा ने नाते पाक पेश की मस्जिद की कमेटी ने नमाजियों को तबरूक तकसीम किया इस मौके पर हाफिज रफीक कारी इसहाक़ हाजी ताहिर हुसैन राजू मोहम्मद समी अजीम कसीर तादाद में लोग मौजूद थे।