मिलक। 17 मार्च 2026 क़ो प्रखर वशिष्ट जिला प्रमुख नीति शोध बीजेपी युवा मोर्चा जिला रामपुर ,सभासद वार्ड 7 मिलक नगर पालिका के द्वारा उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री क़ो सम्बोधित करते हुए नायव तहसीलदार अंकित अवस्थी को एक ज्ञापन सौपा।
जिसमे उत्तरप्रदेश की पुलिस भर्ती परीक्षा में आये ब्राह्मण समाज के लिए आपत्तिजनक प्रश्न पूछे जाने के सम्बन्ध में निष्पक्ष जांच एवं दोषी पाए जाने वाले के विरुद्ध कठोर कार्यवाही हो।
ज्ञापन में प्रखर वशिष्ठ ने लिखा कि आपके कुशल नेतृत्व एवं सुशासन में उत्तर प्रदेश की भर्ती परीक्षाओं की शुचिता और विश्वसनीयता के सतत प्रयास सराहनीय हैं।
वर्तमान में आयोजित पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती प्रक्रिया के प्रश्नपत्र में सम्मिलित एक प्रश्न के विकल्पों को लेकर हम सभी के हृदय में गहरा क्षोभ है। और हम सभी आहत हैं। संबंधित प्रश्न की भाषा, आशय एवं प्रस्तुति को देखने पर ऐसा स्पष्ट प्रतीत होता है कि समाज के सम्मानित एवं प्रबुद्ध वर्ग की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से पूर्वाग्रही होकर पूछा गया है। इसे लेकर गहरी नाराजगी है।
प्रथम दृष्टया यह प्रकरण सामान्य त्रुटि प्रतीत नहीं होती, बल्कि सुनियोजित साजिश और एक वर्ग विशेष के विरुद्ध पूर्वाग्रहपूर्ण सोच का परिणाम प्रतीत होती है। जनमानस में यह धारणा बन रही है कि हाल के दिनों में एक वर्ग विशेष को लक्षित कर अनावस्यक रूप से विवादास्पद विषय प्रस्तुत किए जा रहे हैं, जो सामाजिक समरसता के लिए सर्वथा अनुचित है।
ज्ञापन में मांग की गई है कि प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जाँच कराई जाए।प्रश्नपत्र निर्माण एवं अनुमोदन प्रक्रिया की समग्र समीक्षा की जाए। दोषी पाए जाने वाले ब्यक्तियों / संस्थाओं के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु स्पष्ट एवं प्रभावी दिशानिर्देश जारी किए जाएँ।