भैरव बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भैरव बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tuesday, March 17, 2026 | March 17, 2026 Last Updated 2026-03-17T13:43:19Z
    Share
भैरव बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक 
हर महीने की 17 तारीख को लगता है भव्य मेला 
 
 मिलक। नगर के हाईवे पर स्थित ग्राम मेहंदीनगर में श्री दयामय अमर भैरव बाबा मंदिर पर शनिवार को मासिक मेला लगा ।मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, कथा के बाद खिचड़ी भोज कराया गया ।भैरव और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को नए वस्त्रों से श्रृंगार कर सजाया गया।
 सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर मंदिर में जलाभिषेक किया । मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेम शंकर ने कथा सुनाई उन्होंने कहा कि ज्ञान की प्राप्ति ही मनुष्य का वास्तविक लक्ष्य है, सच्चे ज्ञान को प्राप्त करने का उपाय करते रहना चाहिए। जिसके पास जितना अधिक सत्य है

 वह उतना ही शक्ति सम्पन्न है। भण्डारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने खिचड़ी भोज का प्रसाद ग्रहण किया। श्री दयामय अमर भैरव बाबा मन्दिर पर हर महिने की 17 तारीख को भव्य मेला लगता है । मन्दिर के सामने हाइवे पर वाहनों की भीड़ लगी रही ।पुलिस ने वाहनों को हटवाकर व्यवस्था को सुचारु रूप से बनाए रखा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close