सनातन धर्म पद यात्रा का नगर वासियों ने किया भव्य स्वागत
संवाद सूत्र / फतेहगंज पूर्वी - मुरादाबाद के मुंडा पांडे ब्लॉक मिलक सहजना से अयोध्या धाम तक की पैदल यात्रा कर रहे यात्रियों का मंगलवार दोपहर नगर वासियों ने स्वागत किया।
मुरादाबाद के कुंदरकी के रहने वाले विनोद सिंह लोधी ने बताया कि बह व उनके साथी सनातन धर्म पदयात्रा में शामिल होकर अपने गृह जनपद से अयोध्या धाम को जा रहे हैं।उनकी यात्रा 15 तारीख को शुरू हुई।उनकी यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करना है।उनकी मांग है कि भारत हिंदू राष्ट्र घोषित हो।उनके साथ जितेंद्र सिंह लोधी,अरविंद लोधी,सतीश कश्यप
,सुमित राजपूत,तरंग लोधी,गोलू ठाकुर निखिल राजपूत आदि मौजूद है।नगर में सनातन धर्म पदयात्रा का स्वागत करने वालों में पवन गुप्ता,शिवम दीक्षित,पवनराज मिश्रा,मयंक त्रिवेदी,पंकज अग्रवाल , आकाश अग्रवाल, पवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।