बगरैन :- कस्बा बगरैन के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। आरोग्य मेले में 69 मरीजों का इलाज किया गया।
जिसमें लैब टेक्नीशियन दुर्वेश कुमार सिंह ने 31 मरीजों की जांच की। इसमें बारह मलेरिया सभी सामान्य,आठ टाइफाइड एक पोजिटिव सात सामान्य,छह शुगर सभी सामान्य, तीन एचवी एसएजी,दो एचसीवी सभी रिपोर्ट सामान्य आई।
जन आरोग्य मेले का नावेद अहमद ब्लाक प्रोगाम मैनेजर निरीक्षण किया। मेले में डाक्टर अशरफ खान चिकित्सा अधिकारी, दुर्वेश कुमार सिंह लैब टेक्नीशियन, शैलेन्द्र चौहान, सुबोध कुमार, मीरा रानी एएनएम उपस्थित रहे।