बहजोई संभल
संवाददाता सत्य प्रकाश
डीआईजी द्वारा पुलिस अधीक्षक के साथ वार्षिक निरीक्षण किया गया
संभल / डीआईजी मुनिराज पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के साथ वार्षिक निरीक्षण पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली गई तथा परेड में लगे पुलिस कर्मियों का टर्न आउट चेक किया गया परेड के उपरांत डीआईजी मुनिराज मुरादाबाद द्वारा पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण किया गया तथा शस्त्रागार स्टोर कैंटीन भोजनालय डीसी आर डायरेक्टरेट कार्यालय क्वार्टर गार्ड गार्ड रूम कैंटीन आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों का अवलोकन किया गया तथा रखरखाव के संबंध में स्टोर मुहर्रिर बा प्रसार निरीक्षक आदि को दिशा निर्देश दिए गए भोजनालय में स्वयं भोजन ग्रहण किया एवं डीआईजी मुरादाबाद द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारी गण एवं समस्त थाना प्रभारियों के साथ कानून व्यवस्था के संबंध में गोष्टी भी की गई एवं समस्त कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए