रामपुर। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के ज़िला मीडिया प्रभारी अब्दुल रज़्ज़ाक खान, के नेतृत्व में पदाधिकारीयो ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम लिखा ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार चरम पर है
स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी की मिली भगत से झोला छाप और बिना पंजीकरण के सैकड़ों अस्पताल,जच्चा बच्चा केंद्र चलाए जा रहे हैं इन अस्पतालों में गरीब मजदूर किसानों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है जो किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से झोलाछापों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो सीएमओ कार्यालय पर बेमियादी धरना दिया जाएगा साथ ही झोलाछापों से मिलकर फर्जी अस्पताल चलवा रहे नोडल अधिकारी देवेश चौधरी को हटाकर उनके स्थान पर किसी ईमानदार चिकित्सक की तैनाती की जाए।
स्वास्थ्य विभाग में प्रथम के डॉक्टर को नोडल अधिकारी बनाया गया है जबकि वरिष्ठ डॉक्टर सीएमओ कार्यालय में खाली बैठे हैं। वरिष्ठ डॉक्टरों की तुलना में बहुत कम प्रशासनिक अनुभव रखने वाले प्रथम स्तर के डॉक्टर कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत बहुत महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां संभाले हुए हैं और भ्रष्टाचार कर रहे हैं।
सीएमओ के द्वारा झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैनात किए गए नोडल अधिकारी पर स्वार के चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए लापरवाही सहित पहले भी नोडल अधिकारी रहते हुए बिना पंजीकरण और फर्जी अस्पताल चालवने के आरोप लगा चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है।
जिले में इस समय दर्जनों फर्जी अस्पतालों और झोलाछापों से प्रतिमाह अवैध वसूली की जा रही है यह सब जानते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
नोडल अधिकारी देवेश चौधरी ने अधीक्षक के पद पर रहते हुए सीएचसी स्वार परिसर में स्थित छायादार पेड़ों की अनैतिक रूप से कटाई करवाने का आप भी लग चुका है।
जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर अवैध जबरन वसूली, जिसमें उनकी टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अन्य बाहरी लोग भी शामिल हैं।
सीएचसी स्वार में माली के पद पर रहते हुए मोहम्मद आजम झोलाछाप डॉक्टरों की टीम के साथ मिलकर पैसे की वसूली करते है। वह सीएचसी स्वार में अपने सौंपे गए
कर्तव्यों का कभी पालन नहीं करते। इस मौके पर बाबर खां ज़िला महासचिव, अब्दुल रज़्ज़ाक खान ज़िला मीडिया प्रभारी, समीर खां, मुशीब अली खान आदि किसान मौजूद रहे।