बिसौली: क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली: क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

Saturday, March 28, 2026 | March 28, 2026 Last Updated 2026-03-29T02:46:19Z
    Share
बिसौली: क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने दिव्यांगों को बांटी ट्राई-साइकिल, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

बिसौली (बदायूं): स्थानीय ब्लॉक परिसर में शनिवार को ब्लॉक प्रमुख सरला देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत बिसौली की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" उपस्थित रहे।

दिव्यांगों को मिला सहारा
बैठक के दौरान विधायक आशुतोष मौर्य ने जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगों को ट्राई-साइकिल वितरित कीं। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा हर जरूरतमंद तक मदद पहुँचाने की है।

विभागीय योजनाओं की समीक्षा
बैठक में समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन, पंचायती राज और सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी (BDO) राकेश कुमार निराला ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो पात्र व्यक्ति किन्हीं कारणों से योजनाओं से वंचित रह गए हैं, उन्हें चिन्हित कर लाभान्वित किया जाएगा।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर ब्रज प्रांत सदस्य हरिओम पाराशरी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, निवर्तमान अमित पाठक, आसफपुर ब्लॉक प्रमुख ओम कृष्ण सागर, नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह. महामंत्री शैलेश शर्मा. मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मिश्रा. मुकेश शर्मा कारखेड़ी. सहित समस्त ग्राम प्रधान एवं बीडीसी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close