दवाई लेकर वापस लौट रही महिला के साथ की छेड़खानी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दवाई लेकर वापस लौट रही महिला के साथ की छेड़खानी

Sunday, March 1, 2026 | March 01, 2026 Last Updated 2026-03-01T14:29:34Z
    Share
दवाई लेकर वापस लौट रही महिला के साथ की छेड़खानी

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के एक गाँव की महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह शनिवार शाम अपनी बहन के साथ दवाई लेने नखी सिन्धवा गाँव में डॉक्टर से दवाई लेकर वापस घर जा रही थीं तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर ब्रजेश और अतुल निवासी बलरामपुर आ गए और महिला के साथ छेड़खानी करने लगे

 और जबरन उसे खींचने लगे जब उसकी बड़ी बहन ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन लोगों ने तमंचा निकालकर महिला की कनपटी पर रख दिया और धमकियां देने लगे कि मेरे साथ चल नही तो जान से मार देंगे 

महिलाओं के द्वारा चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए तो दोनों आरोपी उन लोगों को भी जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा लहराते हुए भाग गए।जिसके बाद महिला ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close