बिलासपुर के गजरौला गांव में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिलासपुर के गजरौला गांव में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Thursday, March 26, 2026 | March 26, 2026 Last Updated 2026-03-27T01:58:33Z
    Share
बिलासपुर के गजरौला गांव में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया
*उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे

रामपुर । गुरुवार को जनपद तहसील बिलासपुर के ग्राम गजरौला में सम्राट अशोक जयंती के उपलक्ष्य में होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रामपुर जनपद के ग्राम गजरौला, बिलासपुर में पहुंचे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता, कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि “आज रामपुर की धरती से 2027 के बदलाव का बिगुल फूंक दिया गया है। प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अब जनता खुद खड़ी हो रही है। आने वाला समय बदलाव का है, और कांग्रेस इस बदलाव का नेतृत्व करेगी।”


उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “आज की सरकार किसान, मजदूर, कर्मचारी और आम जनता की भावनाओं को पूरी तरह नजरअंदाज कर रही है। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी हुई है, जबकि देश का अन्नदाता किसान अपनी ही लागत निकालने के लिए संघर्ष कर रहा है।”

अजय राय ने विशेष रूप से किसानों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि “प्रदेश का गेहूं और गन्ना किसान आज भी अपनी फसल का उचित मूल्य पाने के लिए तरस रहा है। लागत बढ़ती जा रही है, लेकिन समर्थन मूल्य और सरकारी नीतियां किसानों के हित में नहीं हैं।”

उन्होंने कहा कि “आज भारतीय जनता पार्टी के सामने अगर कोई मजबूती से खड़ा है, तो वह सिर्फ कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जो सीना तानकर आम जनता के बुनियादी मुद्दों—रोजगार, महंगाई, शिक्षा और स्वास्थ्य—की लड़ाई लड़ रहा है।”
इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि

“देश और प्रदेश की राजनीति आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां सच्चाई और जनहित की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए खड़ी रही है। आज जरूरत है कि हम सब मिलकर नफरत की राजनीति को खत्म करें और भाईचारे, विकास और समानता की राजनीति को आगे बढ़ाएं।”

जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा किl
“रामपुर की जनता अब बदलाव चाहती है। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की बदहाली ने लोगों को झकझोर दिया है। कांग्रेस पार्टी ही वह विकल्प है जो हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। 2027 में रामपुर से कांग्रेस की मजबूत वापसी होगी और यह संदेश पूरे प्रदेश में जाएगा।”

मुतिउर रहमान ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
“आज देश में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। लेकिन कांग्रेस की विचारधारा हमेशा सभी धर्मों और वर्गों को जोड़ने की रही है। हमें मिलकर एक मजबूत और समावेशी भारत के निर्माण के लिए कांग्रेस को सशक्त बनाना होगा।

कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते हुए जनता के अधिकारों की लड़ाई को और तेज किया जाएगा।उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के निवास स्थान पर पहुंचकर 

आजम खां की पत्नी और पूर्व विधायक डॉ. तंजीम फातिमा से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें ईद की हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य और आपसी सौहार्द पर चर्चा की। इस दौरान अध्यक्ष निक्कू पंडित, पूर्व विधायक संजय कपूर, नगराध्यक्ष बाकर अली खां, अर्सलान खां, राजेश लोधी, साहिर रज़ा खां,नोमान मुमताज़ शारीब अली खां सचिन त्रिवेदी, अजीब सिंह, दुर्गेश मौर्य, सरदार गुरबश सिंह, देवेंद्र गंगवार, डॉ. ज़फ़र, सज्जू साहब, लाइक अहमद, रवि टनडन, मनजीत अठवाल आदि मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close