स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

Notification

×

All labels

All Category

All labels

स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

Sunday, March 8, 2026 | March 08, 2026 Last Updated 2026-03-08T15:23:12Z
    Share
स्वास्थ्य विभाग ने मनाया महिला दिवस

महिलाओं को किया गया सम्मानित


फतेहगंज पूर्वी - स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहगंज पूर्वी,पंडेरा,इटोरिया,पीएचसी कीरतपुर परेवा में कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें आशाओं और महिलाओं को चिकित्सा अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महिलाओं की स्वास्थ्य जांच भी की गई।

जिसमें हीमोग्लोबिन,रक्तचाप और शर्करा स्तर की जांच शामिल थी।कार्यक्रम के तहत, 158 गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीकाकरण,पोषण संबंधी परामर्श और आयरन और कैल्शियम की खुराक प्रदान की गई। 

इसके अलावा 109 शिशुओं की स्वास्थ्य जांच की गई और 85 से अधिक टीकाकरण संपन्न हुए।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करना था। 

इसमें महिलाओं को उनके स्वास्थ्य अधिकारों, जरूरतों और आत्मनिर्भरता के प्रति सजग करने पर भी जोर दिया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर संजीव दिवाकर डॉ अजय वर्मा डॉक्टर अमित मिश्रा डॉक्टर इंद्रवीर प्रताप सिंह पीएचसी के फार्मासिस्ट आशा कार्यकत्री शामिल रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close