राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी), जनपद सम्भल।
विषय: विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त पंचायत सम्मान समारोह एवं 100 दिवसीय विशेष अभियान का शुभारंभ।
24 मार्च 2026 को वर्ल्ड टीवी डे के अवसर पर जनपद सम्भल में बहजोई बस स्टैंड पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंजनेय कुमार सिंह (आयुक्त, मुरादाबाद मण्डल) एवं अध्यक्षता माननीय डॉ राजेंद्र पेंसिया (जिलाधिकारी, सम्भल) द्वारा की गई।
कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त पंचायत सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें आयुक्त द्वारा 37 ग्राम प्रधानों को गांधी जी की प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तरुण पाठक द्वारा 25 टीबी रोगियों को निक्षय पोषण पोटली वितरित की गई, जिससे उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग सुनिश्चित किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान आयुक्त द्वारा निक्षय वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जनपद में टीबी की सक्रिय खोज एवं जागरूकता अभियान को गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर आयुक्त , जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई
, तथा आमजन से अपील की गई कि वे समय पर जांच एवं उपचार कराकर टीबी मुक्त भारत अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
साथ ही, कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय विशेष अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसका उद्देश्य उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में सक्रिय
खोज (Active Case Finding) के माध्यम से टीबी के रोगियों की पहचान एवं समयबद्ध उपचार सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने मिलकर जनभागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करने का संकल्प लिया।