प्रेस नोट- दिनांक - 15.04.2026
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन सभागार में थाना ए0एच0टी0यू0/ विशेष किशोर पुलिस इकाई(एस0जे0पी0यू0) की मासिक सम्वन्य गोष्ठी / कार्यशाला का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ, अंकिता शर्मा के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ ,डा0 ह्देश कठेरिया द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ स्थित सभागार में थाना ए0एच0टी0यू0 व एस0जे0पी0यू0 तथा समस्त थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के
साथ मासिक गोष्ठी की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें महिला व बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ द्वारा जारी SOP, अनुसंधान एवं थानों पर नियुक्त बाल कल्याण पुलिस अधिकारी के समक्ष आ रही समस्या एवं सुझाव पीड़ितों के आवासन, बाल गुमशुदा, बाल श्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम,
पोस्को एक्ट के अभियोग पंजीकृत होने के 24 घंटे के अंदर सीडब्ल्यूसी को सूचित करना, पॉस्को के मामले में फार्म ए व बी व एफ आई आर रिपोर्ट पुलिस द्वारा भरकर संबंधित को समय से भेजा जाना बाल कल्याण अधिकारी के कर्तव्य का पालन, जे.जे एक्ट के अंतर्गत सामाजिक पृष्ठभूमि आदि तथा पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्तों की माननीय उच्च न्यायालय से प्राप्त बेल नोटिस को बाल कल्याण
समिति एवं वादी/पीड़िता को अंदर समय उपलब्ध कराना के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई । साथ ही साथ जनपद मे गुमशुदा बच्चों के पंजीकृत व लंबित मामलो व पास्को एक्ट के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों पर चर्चा व जेजे एक्ट से सम्बंधित आदेश निर्देश एवं जागरुकता के अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया, इस बैठक मे जनपद बदायूँ के बाल कल्याण समिति, जिला प्रोबेशन विभाग, रिट सेल, श्रम विभाग,
एन0जी0ओ0, स्वास्थय विभाग, शिक्षा विभाग, चाइल्ड हेल्प लाइन , वन स्टॉप सेंटर एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण व क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्री सुनील अहलावत जनपद बदायूँ ,प्रभारी निरीक्षक थाना ए एच टी यू /एसजेपीयू श्री अजय कुमार शर्मा तथा समस्त थानो से सम्बन्धित बाल कल्याण अधिकारी/कर्म0गण मौजूद रहे।
तदोपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूँ, डा0 ह्देश कठेरिया द्वारा पुलिस लाइन बदायूँ सभागार कक्ष में पुलिस पेंशनर्स की बैठक आयोजित की गई,जिसमें सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों की समस्याए पेंशन, चिकित्सा सुविधा,
सेवा अभिलेखों और लंबित प्रकरणों से जुड़ी समस्याओं को गम्भीरता से सुना गया एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित को आदेश-निर्देश दिए गए। इस दौरान अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।