हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे:: वीरेश शर्मा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे:: वीरेश शर्मा

Wednesday, April 15, 2026 | April 15, 2026 Last Updated 2026-04-15T13:40:53Z
    Share
*हर किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेंगे:: वीरेश शर्मा*
मिलक। बुधवार को भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मंडी समिति मिलक पहुंचे, जहां गेहूं खरीद ठप होने से किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिला।
सहकारिता विभाग के अधिकारी गणेश गुप्ता द्वारा तत्काल 4000 बोरे उपलब्ध कराए गए, जिससे किसानों को राहत मिली।

किसानों ने SMI पर भेदभाव और दलालों को प्राथमिकता देने के गंभीर आरोप लगाए तथा इसके प्रमाण भी प्रस्तुत किए। शिकायत पर डिप्टी आरएमओ प्रिंस चौधरी ने संबंधित SMI को निलंबित करने का आश्वासन दिया।
नायब तहसीलदार अंकित अवस्थी को ज्ञापन सौंपकर प्रदर्शन समाप्त किया गया।

प्रदर्शन में जितेंद्र गंगवार, अरविंद कुमार, आशीष चंद, अजय गंगवार, सचिन शर्मा, मिंटू तिवारी, अनमोल दिवाकर, घनश्याम कुर्मी, पवन शर्मा, संजू शर्मा, अरुण श्रीवास्तव सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के साथ अन्याय जारी रहा तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close