जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने मातृशक्ति द्वारा आयोजित भव्य स्कूटी/ बाइक रैली का किया शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने मातृशक्ति द्वारा आयोजित भव्य स्कूटी/ बाइक रैली का किया शुभारंभ

Wednesday, April 15, 2026 | April 15, 2026 Last Updated 2026-04-15T13:48:16Z
    Share
जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने मातृशक्ति द्वारा आयोजित भव्य स्कूटी/ बाइक रैली का किया शुभारंभ
टांडा। आज टांडा नगर पालिका क्षेत्र में नारी शक्ति अधिनियम के समर्थन में मातृशक्ति द्वारा आयोजित भव्य स्कूटी/बाइक रैली का शुभारंभ जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने किया एवं रैली में सक्रिय सहभागिता की ।

स्कूटी/बाइक रैली में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की उपस्थिति ने चल रहे इस अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।

रैली के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री अर्जुन रस्तोगी ने कहा, नारी सम्मान और सशक्तिकरण का संकल्प है ये भाजपा का चल रहा, नारी शक्ति वंदन अभियान।।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं निर्णय प्रक्रिया में सहभागी बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। 

यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि समाज में समानता, सम्मान और अधिकारों की स्थापना का मजबूत आधार है। इस प्रकार के आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच को बल मिलता है

, जो एक सशक्त राष्ट्र निर्माण के लिए अत्यंत आवश्यक है।
स्कूटी/बाइक रैली में मंडल अध्यक्ष रोहित सैनी , योगेश सैनी, विजेंद्र सैनी, अश्वनी वर्मा, समर सिंह चौहान, नवदीप चौधरी, एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close