नारी शक्ति का दिखा अद्भुत संगम, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में गूंजे नारे

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नारी शक्ति का दिखा अद्भुत संगम, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में गूंजे नारे

Wednesday, April 15, 2026 | April 15, 2026 Last Updated 2026-04-15T13:52:25Z
    Share
नारी शक्ति का दिखा अद्भुत संगम, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में गूंजे नारे
रामपुर। आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 दिन बुधवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” के समर्थन में अंबेडकर पार्क से गांधी समाधि तक एक विशाल स्कूटी एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली ने पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि *नगर विधायक  आकाश सक्सेना जी* ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

 और यह कानून उन्हें राजनीति में भी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा। भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।”

रैली में शामिल मातृ शक्तियों का जोश और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था। सैकड़ों महिलाओं ने स्कूटी और बाइक चलाते हुए पूरे मार्ग में नारी सशक्तिकरण के नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। हर चेहरे पर आत्मविश्वास और गर्व झलक रहा था, जो यह दर्शाता है कि महिलाएं अब अपने अधिकारों को लेकर पूरी तरह सजग हैं।

*जिला अध्यक्ष श्री हरिश गंगवार* जी ने कहा कि “नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को ‘भागीदार’ से ‘निर्णायक’ बनाने का माध्यम है। यह देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी को नई दिशा देगा और समाज को अधिक समावेशी बनाएगा।”

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने “नारी शक्ति दीवार” पर हस्ताक्षर कर इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जताया तथा एकजुटता का संदेश देने के लिए “नारी श्रृंखला” बनाकर महिला शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान और समान भागीदारी की मजबूत आवाज है। इसने यह स्पष्ट कर दिया कि देश की नारी अब पीछे नहीं, बल्कि हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार है।
कार्यक्रम का समापन गांधी समाधि पर हुआ, 

जहां सभी महिलाओं एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर महिला सशक्तिकरण के इस अभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस रैली में निवर्तमान सांसद श्री घनश्याम सिंह लोधी जी, कार्यक्रम संयोजक श्री प्रमोद आहूजा जी राजीव मांगलिक जी प्रदीप गुप्ता जी दीपक गुप्ता जी,पारुल अग्रवाल, पूजा शर्मा जी जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सेना वसीम खान गोपाल गुप्ता विक्रम सिंह राजू शर्मा मनसा राय, 

मीना पाल,कोमल मित्तल,रानी सैनी, पूनम सागर,बीना अग्रवाल,सरिता बिश्नोई,अनु मिश्रा,सुनीता सैनी,हरिबाला,सुनीता सिंह,मनु सक्सेना, मुन्नी देवी, सुमन परिहार,रेशु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल,गीता अरोड़ा, नीना साहनी,सरिता बिश्नोई,सुनीता सिंह, इंदु शर्मा, रामा अग्रवाल,यामिनी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close