बिसौली पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

Sunday, April 26, 2026 | April 26, 2026 Last Updated 2026-04-26T14:51:16Z
    Share
प्रेसनोट दिनाँक- 26.04.2026

थाना बिसौली पुलिस द्वारा लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।
अभियुक्तगण के कब्जे से दो जोडी पायल सफेद धातु, एक जोडी हथफूल सफेद धातु, एक कुल्हा (गुच्छा ) सफेद धातु , एक मंगलसूत्र व एक अदद आधार कार्ड, एक मोटरसाइकिल UP 24 BM 7265 बरामद किये गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं, अंकिता शर्मा के निर्देशानुसार एंव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली के पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी बिसौली के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बिसौली पर पंजीकृत मु0अ0सं0 163/2026 धारा 304(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए लूट की घटना कारित करने वाले 03 नफर अभियुक्त

 1.सचिन पुत्र चन्द्रपाल बाल्मिकि निवासी ग्राम खुड्डा लोरा थाना धनास चण्डीगढ 2. गोपाल पुत्र महीपाल यादव निवासी ग्राम जरारा थाना बिसौली जिला बदायूं 3. शुभम पुत्र रामजी तिवारी निवासी ग्राम धमौर थाना शाहपुर जिला भोजपुर बिहार हाल पता ग्राम काठा थाना बद्दी जिला सोलन नालागढ हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से दो जोडी पायल सफेद धातु, एक जोडी हथफूल सफेद धातु, एक कुल्हा (गुच्छा ) सफेद धातु , एक मंगलसूत्र काले लाल मोती लडी वाला जिस पर पीली धातु का लोकेट (ठप्पा) व एक अदद आधार कार्ड मय घटना मे प्रयुक्त एक अदद राइडर मोटरसाइकिल रंग काला संख्या UP 24 BM 7265 बरामद किये गये जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी कर अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। 

*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 24.04.2026 की सांय लगभग 5.45 बजे वादी विकास पुत्र डौली नि0 ग्राम सिरकीखेडा थाना मुजरिया, बदायूं अपनी पत्नी व चचेरे भाई पुष्पेन्द्र के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP24 AR 0365 से ग्राम फतेहपुर जा रहा था तभी रास्ते में कृषि अनुसंधान केन्द्र के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल संख्या UP 24 BM 7265 पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति वादी की पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में दो जोडी पायल सफेद धातु,

 एक जोडी हथफूल सफेद धातु, एक गुच्छा सफेद धातु , एक मंगलसूत्र काले लाल मोती लडी वाला जिस पर पीली धातु का लोकेट (ठप्पा) व एक आधार कार्ड रखा था। वादी द्वारा गाडी का नम्बर पहचान लिया था। घटना के सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना बिसौली पर लिखित तहरीर दी गयी थी जिसके आधार पर थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 163/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।


CLOSE ADS
CLOSE ADS
close