छात्रा शिवि शर्मा ने 10वीं कक्षा में 87% अंक प्राप्त कर कॉलेज व परिवार का नाम किया रोशन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

छात्रा शिवि शर्मा ने 10वीं कक्षा में 87% अंक प्राप्त कर कॉलेज व परिवार का नाम किया रोशन

Thursday, April 23, 2026 | April 23, 2026 Last Updated 2026-04-23T16:13:41Z
    Share
छात्रा शिवि शर्मा ने 10वीं कक्षा में 87% अंक प्राप्त कर कॉलेज व परिवार का नाम किया रोशन

संवाददाता दुष्यंत सिंह तहसील हेड की रिपोर्ट बिसौली 

कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में रामशरण बैध आदर्श इंटर कॉलेज, मई बसई की छात्रा शिवि शर्मा, पुत्री राजू शर्मा, निवासी बसई, बिसौली (बदायूं) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ( 522 ) अंक प्राप्त किए हैं। शिवि शर्मा की इस शानदार उपलब्धि से कॉलेज एवं परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है।

छात्रा की इस सफलता पर कॉलेज के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकगण ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिवि शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों के मार्गदर्शन तथा अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।

शिवि शर्मा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल है। उनकी इस सफलता ने अन्य विद्यार्थियों के लिए भी एक प्रेरणा प्रस्तुत की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close