पिता ने अपने ही 10 बर्ष के पुत्र को मार कर पेड़ पर लटकाया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पिता ने अपने ही 10 बर्ष के पुत्र को मार कर पेड़ पर लटकाया

Sunday, April 19, 2026 | April 19, 2026 Last Updated 2026-04-19T14:59:07Z
    Share
पिता ने अपने ही 10 बर्ष के पुत्र को मार कर पेड़ पर लटकाया 
बदायूँ- सहसवान। थाना सहसवान क्षेत्र के ग्राम तिगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही 10 वर्षीय पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 पुलिस के अनुसार 14 अप्रैल 2026 को ग्राम तिगरा निवासी विजय सिंह ने सूचना दी थी कि उसके पुत्र विशाल उर्फ गोपाल का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मामले की जांच के दौरान मृतक के परिजनों की ओर से संदेह जताया गया, 

जिस पर पुलिस ने गहन पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विजय सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि घरेलू कलह और गुस्से में आकर उसने अपने पुत्र को रस्सी से फांसी लगाकर मार डाला और बाद में शव को पेड़ पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे। पुलिस ने आरोपी विजय सिंह पुत्र सौदान सिंह निवासी ग्राम तिगरा, 

थाना सहसवान को नाधा रोड से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना सहसवान में मुकदमा संख्या 184/2026 धारा 103(1) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह, उपनिरीक्षक कमल सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close