शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में शैक्षिक सत्र 2026-27 का हवन/यज्ञ कर किया शुभारम्भ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में शैक्षिक सत्र 2026-27 का हवन/यज्ञ कर किया शुभारम्भ

Wednesday, April 1, 2026 | April 01, 2026 Last Updated 2026-04-01T15:01:23Z
    Share
शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर में शैक्षिक सत्र 2026-27 का हवन/यज्ञ कर किया शुभारम्भ
 मुख्य द्वार पर तिलक चंदन एवं पुष्प वर्षा कर शिशुओं का किया स्वागत

       विद्या भारती विद्यालय शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ में शैक्षिक सत्र 2026-27 का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में हवन/यज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय में आए शिशुओं का तिलक/चंदन लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। 

     विद्यालय में आज प्रथम दिनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय में रंगोली बनाकर मुख्य द्वार को सजाया गया, वही विद्यालय आ रहे भैया बहिनों का पुष्प वर्षा कर एवं तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसका पूर्ण विधि विधान से पुरोहित संजीव पाराशरी ने सम्पन्न कराया। यजमान के रूप में बनारसी दास गुप्ता एवं उनकी धर्मपत्नी सुभाष रानी गुप्ता रहीं। 

    विद्यालय के हवन में विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य सुशील कुमार, उप प्रधानाचार्य लालाराम वर्मा, आचार्य भोलेनाथ पाठक, सुबोध मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, निरंजन सिंह सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हवन में आहुतियां लगायीं।

 हवन के उपरान्त माँ सरस्वती की सामूहिक वंदना की गई। 
    विद्यालय के अध्यक्ष अमृतपाल सिंह ने कहा कि भैया बहिनों की उत्तम व्यवस्था एवं उत्कृष्ट पढ़ाई के लिए हम संकल्पित हैं। अतः भैया बहिनों के उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय में अपने शिशुओं का प्रवेश अवश्य करायें। 

     विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भैया बहिन प्रतिदिन विद्यालय आएं और एक सप्ताह के अन्दर अपनी पाठ्य पुस्तक पूर्ण करें। दूसरे सप्ताह से विद्यालय में विधिवत् पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 


     इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य राजकुमार गोला, देवेंद्र सक्सेना, राकेश मिश्रा, रूपेंद्र सिंह, कौशल किशोर पाठक, अविलेश, मुकेश तिवारी, पूजा शर्मा, पूनम चौहान, आयुषी, प्रियंका सिंह, ज्योत्सना सिंह, रिया राजपूत, सुमन बाला शर्मा, अंचल पाठक, कंचन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close