रामपुर पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी में 488200/ रुपए के नकली नोटों के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, मौके से नकली नोट बनाने के उपकरण भी किये बरामद
रामपुर। आपको बताते चलें रामपुर जिले में जब से नए पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभाला है तभी से रामपुर जिले में अपराधी पुलिस के निशाने पर है। धरपकड़ के अभियान में अपराधियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में गंज थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो अभियुक्तों सिनवान पुत्र शारिक निवासी मोहल्ला गुईया तालाब थाना गंज जनपद रामपुर तथा दूसरा मिन्हाज पुत्र मेहरोज निवासी चाह मोटे
कल्लन थाना गंज जनपद रामपुर को 10500 रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। गंज थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के मौके से नकली नोट बनाने के उपकरण, 44600 की 500 के जाली नोट अधबने कटे फटे 500, 200, और 100 के 42200 रुपए के नकली नोट के साथ कुल मिलाकर 488200/ रुपए के जाली नोट तथा उपकरणों में एक लैपटॉप DELL कंपनी का ब्लू कलर में
, एक सीपीयू के साथ डैक्कटॉप, की बोर्ड, एल ई डी,एक प्रिंटर एचपी स्मार्ट टैंक, एक प्रिंटर एचपी लेजर जेट पी, एक प्रिंटर EPSON, एक लेमिनेशन मशीन लैप केयर, रायल एग्जीक्यूटिव बॉन्ड के 13 पेपर रिम A4 साइज के, FOIL (THREARD के लिए), प्रिंटिंग एसएसीरीज सफेद इंक,
5सीसी बेस इंक, एक डॉक्टर बासर पन्नी का खुला पैकेट, स्क्रीन क्लीन केमिकल पन्नी के सात छोटे पैकेट, सफेद धातु का एक कट्टर प्लेट, दो पीले रंग के पेपर कटर, आरबीआई पट्टी के सफेद पेपर का नमूने के चार पेपर तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर थाना गंज में मु0अ0सं053/2026 धारा 178/179/180 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।