अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ द्वारा महिला जिला अस्पताल बदायूँ में मिशन शक्ति फेस 5.0 का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ द्वारा महिला जिला अस्पताल बदायूँ में मिशन शक्ति फेस 5.0 का आयोजन

Thursday, April 16, 2026 | April 16, 2026 Last Updated 2026-04-16T12:57:40Z
    Share
प्रेस नोट दिनाँक 16.04.2026
*मिशन शक्ति 5.0 द्वितीय चरण – नारी शक्ति का नया आयाम –*
*त्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा का नया अध्याय ।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ द्वारा महिला जिला अस्पताल बदायूँ में मिशन शक्ति फेस 5.0 का आयोजन कर महिलाओं एवं बलिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों से अवगत कराते हुए जागरुक किया गया एवं पम्पलेट वितरित किये गये तथा नवजात शिशुओ की माताओं को बेबी किट का वितरण किया गया।

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) द्वितीय चरण के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,बदायूँ  अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज दिनाँक 16.04.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ  अभिषेक कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर 

 रजनीश कुमार उपाध्याय के द्वारा महिला जिला अस्पताल बदायूँ में मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके तहत बालिकाओं/महिलाओं को जागरुक किया गया तथा नवजात शिशुओ की माताओं को बेबी किट का वितरण किया गया।
इसी दौरान शासन व पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण स्वावलंबन हेतु चलाई जा रही विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे- मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, 

प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना के बारे में जानकारी दी गयी।

शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरूक किया गया। 

इस दौरान साइबर जागरुकता अभियान के तहत साइबर क्राइम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट व साइबर क्राइम से बचाव हेतु जागरुक किया गया एवं सभी से अपील की गयी कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर इत्यादि साझा ना करे। कार्यक्रम के दौरान महिला कल्याण विभाग की अधि0गण छवि वैश्य, रवि कुमार आदि एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, महिला थाना प्रभारी एवं मिशन शक्ति टीम व अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे। 

CLOSE ADS
CLOSE ADS
close