जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा

Saturday, April 11, 2026 | April 11, 2026 Last Updated 2026-04-11T13:39:20Z
    Share
जिला बदर अभियुक्त को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ा

जनपद बरेली/थाना फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र के अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर गस्त के दौरान फतेहगंज पूर्वी की पुलिस के द्वारा जिला बदर अभियुक्त चमन पुत्र हरद्वारी निवासी ग्राम कजरौटा थाना फतेहगंज पूर्वी को एक नाजायज तमंचे के साथ हरेला तिराहे पर गिरफ्तार कर लिया।

थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस रोज की तरह दिनांक 9 अप्रैल 2026 की रात्रि को क्षेत्र में ग्स्त कर रही थी मुखविर ने सूचना दी कि जिला बदर अभियुक्त चमन पुत्र हरद्वारी लाल निवासी ग्राम कजरौटा जिला बदर होने के बावजूद भी तमंचा लेकर खुलेआम घूम रहा है जो के कुछ ही देर में कजरौटा से हरेला की तरफ पहुंचने वाला है। मुखबिर की सूचना पाकर थाना फतेहगंज पूर्वी पुलिस के द्वारा बताई हुई जगह पर पहुंचे तो देखा कि कजरौटा वाले रास्ते से एक व्यक्ति हरेला की तरफ आ रहा है जैसे ही व्यक्ति नजदीक आया 

पहले से ही पेड़ों की आड़ में छिपे हुए पुलिस वालों ने उसे बिना देर किए हरेला तिराहे पर पकड़ लिया। पुलिस के द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम चमन पुत्र हल्द्वानी ग्राम कजरौटा थाना फतेहगंज पूर्वी उम्र लगभग 20 वर्ष बताया पुलिस के द्वारा तलाशी लेने के दौरान उसकी जेब से 315 बोर का नाजायज तमंचा एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के द्वारा नाजायज तमंचे के बारे में पूछताछ की गई

 तो उसने बताया वह अपनी सुरक्षा के लिए अपने पास रखता है। थाना पुलिस के द्वारा उसको पकड़ कर थाना फतेहगंज पूर्वी लाया गया। जहां उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।

जानकारी के अनुसार अभियुक्त के खिलाफ 18 अक्टूबर 2025 को गुंडा एक्ट के अंतर्गत जिला बदर करने का आदेश जारी किया गया था।
संतोष कुमार ने बताया कि गस्त के दौरान पुलिस के द्वारा एक अभियुक्त को नाजायज तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close