समसपुर बल्लू में मंदिर के पास कीचड़ से गांव वाले नाराज।पंचायत विभाग की लापरवाही से गलियों में जल भराव।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

समसपुर बल्लू में मंदिर के पास कीचड़ से गांव वाले नाराज।पंचायत विभाग की लापरवाही से गलियों में जल भराव।

Saturday, April 11, 2026 | April 11, 2026 Last Updated 2026-04-11T13:43:54Z
    Share
समसपुर बल्लू में मंदिर के पास कीचड़ से गांव वाले नाराज।
पंचायत विभाग की लापरवाही से गलियों में जल भराव।
 मुजरिया=पंचायत विभाग की उदासीनता के चलते गांव में जल भराव की समस्या और मंदिर के पास कीचड़ होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
   विकास क्षेत्र सहसवान के गांव समसपुर बल्लू में ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत विभाग की लापरवाही के कारण गांव की गलियों में पानी भरा रहता है और जब नली बंद हो जाती हैं तो कीचड़ पानी सड़क पर भर जाता है जिससे आए दिन लोगों को परेशानी होती है।
    ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के अंदर स्थित मंदिर के पास पानी भरने से कीचड़ भरी हुई है जिससे मंदिर में पूजा करने आने जाने वाली महिलाओं को खासकर असुविधा हो रही है।
    ज्ञात रहे विगत दो माह पूर्व गांव वालों ने गांव के

 सामुदायिक शौचालय के बंद रहने और पंचायत घर के कभी न खुलने की शिकायत की थी,लेकिन जो शौचालय वर्षों से नहीं खुला वो आज तक भी बंद है और न ही साफ सफाई की गई।


    गांव के हरिओम,केशव,अंकित,पप्पू, दीपक,उमेश सहित दर्जनों लोगों ने जिला प्रशासन से शिकायत करते हुए गांव में जल निकासी के साथ साथ साफ सफाई कराए जाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close