एसएसपी के आदेश पर महिला के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एसएसपी के आदेश पर महिला के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज

Thursday, April 16, 2026 | April 16, 2026 Last Updated 2026-04-16T15:57:54Z
    Share
एसएसपी के आदेश पर महिला के साथ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज
फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव हेमूपूरा निवासी महिला सिंधु ने एसएसपी बरेली के आदेश पर थाने में अपने देवर के खिलाफ मारपीट करने का मुकदमा दर्ज करायाहै।जिसमें बताया गया कि महिला के पति की मौत हो चुकी है उसका देवर सहदेव उर्फ अमित का चाल चलन अच्छा नहीं है 

और हर समय शराब के नशे में धुत रहता है इसलिए महिला के ससुर ने अपनी जमीन उसके दो बच्चों के नाम बसीयत कर दी थी।11 तारीख को जब महिला अपने खेत में खड़ी गेहूं की

 फसल काटने गयी तो सहदेव वहाँ आ गया और गालियां देते हुए महिला को लाठी डंडे से पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया।थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया तो एसएसपी बरेली को प्रार्थना पत्र दिया।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि महिला का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close