जे सी बी से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।विभागीय अधिकारी मौन।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जे सी बी से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।विभागीय अधिकारी मौन।

Friday, April 10, 2026 | April 10, 2026 Last Updated 2026-04-10T13:19:59Z
    Share
जे सी बी से हो रहा अवैध मिट्टी खनन।विभागीय अधिकारी मौन।
ओवरलोड डंपर बन सकते हैं हादसे का कारण।
मुजरिया=अवैध मिट्टी खनन का कार्य तेजी से चल रहा है,लेकिन जिम्मेदार मौन हैं।ओवरलोड डंपर से कभी भी कोई हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

     मुजरिया क्षेत्र के कई प्वाइंट ऐसे हैं जहां पर जेसीबी द्वारा खनन किया जा रहा है,जिससे दस दस फीट जी खाई बन गई है।
     क्षेत्र के कटैया भगवती,रमपुरा ऐनुद्दीन में जेसीबी बिना परमिशन खनन कर रही है,जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली और डंपर भरे जा रहे हैं।परमिशन के नाम पर खनन माफिया पर कोई कागज नहीं होता है,एक आध व्यक्ति एक ऐसा कागज दिखा देते हैं

 जिस पर जनपदीय अधिकारियों द्वारा नियम एवं शर्तों के मुताबिक खनन की परमिशन दी जाती है।
     परमिशन की शर्तों और मानकों को पूर्ण न करते हुए धड़ल्ले से खनन किया जा रहा है 

जो विगत कई महीनों से लगातार जारी है।
     रात भर जेसीबी गरजती है लेकिन फिर भी किसी अधिकारी को भनक नहीं लगती।क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close