न्याय पंचायत स्तर पर लगी शिक्षा चौपाल।शिक्षकों संग ग्राम प्रधानों और अभिभावकों ने किया प्रतिभाग। शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

न्याय पंचायत स्तर पर लगी शिक्षा चौपाल।शिक्षकों संग ग्राम प्रधानों और अभिभावकों ने किया प्रतिभाग। शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर।

Friday, April 10, 2026 | April 10, 2026 Last Updated 2026-04-10T13:27:51Z
    Share
न्याय पंचायत स्तर पर लगी शिक्षा चौपाल।
शिक्षकों संग ग्राम प्रधानों और अभिभावकों ने किया प्रतिभाग।
  शत प्रतिशत नामांकन पर दिया जोर।

मुजरिया=स्कूल चलो अभियान और बेसिक शिक्षा विभाग की अनूठी पहल के अंतर्गत शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।
     न्याय पंचायत भुजपुरा की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन कंपोजिट विद्यालय ढकपुरा मीरापुर में किया गया।
     कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी वंदना के साथ हुआ।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और एसएमसी अध्यक्ष की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ शिक्षकों और एकेडमिक टीम ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया साथ ही न्याय पंचायत के निपुण विद्यालयों धुरी नगला,सगराय, मूसेपुर,धर्मपुर को सम्मानित किया गया।

    बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए मंत्रमुग्ध कर दिया।विद्यालय के कक्षा 8 के बच्चों का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया।
    शिक्षा चौपाल के माध्यम से ए आर पी और पूर्व ए आर पी ने विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए

 कन्या सुमंगला योजना,बालिका शिक्षा,की जानकारी दी साथ ही 6 से 14 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का शत प्रतिशत नामांकन कराने की अपील की।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान ने की,आयोजन और संचालन नोडल शिक्षक राजेश कुमार और रामप्रताप सिंह ने किया।

     इस अवसर पर शिक्षक प्रतिनिधि राजन यादव,ओमप्रकाश,खालिद कुरैशी, अजीत सिंह,एआरपी रावेश कुमार,अमोद कुमार,संजय कुमार,बबीता बब्बर,रुचि शर्मा,आशीष शर्मा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए अभिभावकों से शिक्षा व्यवस्था में सहयोग की अपील की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close