फतेहगंज पूर्वी में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
जनपद बरेली/ मंडल फतेहगंज पूर्वी में आज दिन सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के द्वारा *नारी के सम्मान में* कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंगल फतेहगंज पूर्वी की सैकड़ो महिलाएं एकत्र होकर क्षेत्र में भ्रमण करती हुई और कांग्रेस के खिलाफ ,नारी सम्मान की झूठी कहानी कांग्रेस की आदत है पुरानी, महिला विरोधी कांग्रेस है के नारे लगाती हुई महिलाओं के अधिकारों की अब बारी आई तो कांग्रेस है घबराई । इसी प्रकार के नारे लगाते हुए क्षेत्र की समस्त भाजपा कार्य करता महिलाओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा मंगल की अध्यक्ष ममता मोर्य, पूनम गुप्ता, अर्चना सिंह, नगर पंचायत पूर्व अध्यक्ष शोभना अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शीला देवी, शारदा देवी ,पिंकी देवी, रीना देवी, मीनाक्षी, प्रीति गुप्ता, सुखरानी गुप्ता एवं हमारे फरीदपुर विधानसभा के स्वर्गीय विधायक प्रोफेसर श्याम विहारी लाल के सुपुत्र ईशान ग्वाल, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय पाठक, युवा मोर्चा महामंत्री सुधांशु अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सोमदत पाल भाजपा मंडल महामंत्री हसदेव शर्मा पुष्पेंद्र यादव, भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग जिला उपाध्यक्ष प्रमोद राठौड़, समाजसेवी पवन राज मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता महेश राठौर, उपेंद्र व क्षेत्र की साइकिल महिलाएं उपस्थित रही।