उच्च न्यायालयों के निर्णयों के हिंदी अनुवाद आधिकारिक वेबसाइट पर रहेंगे उपलब्ध

Notification

×

All labels

All Category

All labels

उच्च न्यायालयों के निर्णयों के हिंदी अनुवाद आधिकारिक वेबसाइट पर रहेंगे उपलब्ध

Tuesday, April 28, 2026 | April 28, 2026 Last Updated 2026-04-28T10:07:30Z
    Share
उच्च न्यायालयों के निर्णयों के हिंदी अनुवाद आधिकारिक वेबसाइट पर रहेंगे उपलब्ध

बदायूं 28 अप्रैल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार न्यायालयों द्वारा पारित महत्वपूर्ण निर्णयों के हिंदी अनुवाद को आमजन तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

इस संबंध में प्राप्त पत्र के अनुसार दिनांक 17 मार्च 2026 से उच्च न्यायालय के गैर-एएफआर अंतिम निर्णयों एवं आदेशों, जो तीन पृष्ठ या उससे अधिक के हैं, का हिंदी में अनुवाद कराने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।

यह पहल न्यायालय की स्थापना के ऐतिहासिक संदर्भ को ध्यान में रखते हुए की गई है, ताकि आम जनता, विशेषकर हिंदी भाषी नागरिक, न्यायिक निर्णयों को आसानी से समझ सकें। अनुवादित निर्णय इलाहाबाद एवं लखनऊ स्थित संबंधित अनुवाद प्रकोष्ठों द्वारा तैयार किए जाएंगे तथा इन्हें डिजिटल माध्यम से न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। दिशा-

निर्देशों के क्रम में यह भी कहा गया है कि इस महत्वपूर्ण जानकारी का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे विधि क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों, अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों एवं आम नागरिकों में जागरूकता बढ़े।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी संबंधित विभागों,

 संगठनों एवं आमजन से अपील की है कि वे इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि न्याय तक सरल एवं सुलभ पहुंच सुनिश्चित हो सके और न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता को बढ़ावा मिले।
--------
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close