आज दिनांक 19,,04,,2026 दिन रविवार को भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण मौहल्ला रौरा खुर्द मिलक में
ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदरणीय डॉ विकास शुक्ला जी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी का विधिवत पूजन किया गया
इस पुनीत अवसर पर डॉ विकास शुक्ला जी ने भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भगवान श्री परशुराम जी श्री हरि विष्णु जी के अवतार हैं जिन्होंने सदैव धर्म की रक्षा कर आक्रांताओं का वध करके धर्म की संस्थापना की
पंडित मुकेश कौशिक ने श्री परशुराम चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात आरती भोग, एवं प्रसाद वितरण किया गया
संचालन पंडित नवीन कुमार शर्मा जी ने किया
कार्यक्रम में परशुराम युवा मंच अध्यक्ष पंडित ब्रजेश कुमार शर्मा, ब्राह्मण सभा उपाध्यक्ष पंडित राम कुमार शर्मा,
महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, अनन्या देवी उर्मिला देवी, वंदना शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, पंडित विकास वशिष्ठ, सूर्य प्रकाश शर्मा, अलंकार शर्मा, मुनेंद्र शर्मा सहित विप्र बंधुओं ने सहभागिता की।