प्रेस नोट दिनाँक 25.04.2026
थाना अलापुर पुलिस द्वारा दहेज के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
संवाददाता विकास शर्मा की रिपोर्ट आलापुर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित / वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 25.04.2026 को थाना
अलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 76/26 धारा 85/80(2) बीएनएस व 3 / 4 डी पी एक्ट के वांछित 01 अभियुक्त लीलाधर पुत्र नेकराम निवासी गभियाई नगलां थाना अलापुर जनपद बदायूँ को गिरफ्तार कर मा0 न्या0 के समक्ष पेश किया गया ।
*थाना अलापुर पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत आज दिनाँक 25.04.2026 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 73/2026 धारा 137(2)
बीएनएस से संबंधित 01 अभियुक्त रिंकू पुत्र अतर सिंह निवासी ग्राम कोठा थाना अलापुर जनपद बदायूँ को म्याऊँ बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा अभियोग से संबंधित अपर्हता को सकुशल बरामद कर वन स्टाप सेन्टर भेजा गया।