भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में मां काली मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना की गई

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में मां काली मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना की गई

Sunday, April 19, 2026 | April 19, 2026 Last Updated 2026-04-19T13:36:16Z
    Share
भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में मां काली मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा अर्चना की गई
 
मिलक। भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को प्राचीन मां काली मंदिर प्रांगण मौहल्ला रौरा खुर्द मिलक में 
ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदरणीय डॉ विकास शुक्ला जी के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी का विधिवत पूजन किया गया 

इस पुनीत अवसर पर डॉ विकास शुक्ला जी ने भगवान श्री परशुराम जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भगवान श्री परशुराम जी श्री हरि विष्णु जी के अवतार हैं जिन्होंने सदैव धर्म की रक्षा कर आक्रांताओं का वध करके धर्म की संस्थापना की 

पंडित मुकेश कौशिक ने श्री परशुराम चालीसा का पाठ किया तत्पश्चात आरती भोग, एवं प्रसाद वितरण किया गया 
संचालन पंडित नवीन कुमार शर्मा जी ने किया
कार्यक्रम में परशुराम युवा मंच अध्यक्ष पंडित ब्रजेश कुमार शर्मा, ब्राह्मण सभा उपाध्यक्ष पंडित राम कुमार शर्मा

, महिला मंच अध्यक्ष श्रीमती गीता शर्मा, अनन्या देवी उर्मिला देवी, वंदना शर्मा, पंडित उमेश शर्मा, पंडित विकास वशिष्ठ, सूर्य प्रकाश शर्मा, अलंकार शर्मा, मुनेंद्र शर्मा सहित विप्र बंधुओं ने सहभागिता की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close