सहसवान मॉडल विलेज ट्रस्ट की तरफ से गांव बसाोलिया, इस्माइलपुर और कुर्बानपुर में शिक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान को विलेज कोऑर्डिनेटर अजमल हुसैन ने आगे बढ़ाया।
अभियान के दौरान गांव में घर-घर जाकर लोगों से बात की गई। बच्चों का स्कूल में नाम लिखवाने और जो बच्चे पढ़ाई छोड़ चुके हैं, उन्हें वापस स्कूल भेजने के लिए समझाया गया। लोगों से कहा गया कि अपने बच्चों को रोज स्कूल भेजें और उनकी पढ़ाई न रुकने दें।
इसी तरह इस्माइलपुर और कुर्बानपुर के स्कूलों के टीचर्स और बच्चों ने भी रैली में हिस्सा लिया और लोगों को शिक्षा के बारे में जागरूक किया।
अजमल हुसैन ने कहा कि पढ़ाई बहुत जरूरी है। अगर बच्चे पढ़ेंगे तो आगे चलकर अच्छा काम करेंगे और गांव का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि तभी मॉडल विलेज बनेगा जब सभी बच्चे पढ़ेंगे, गांव में साफ-सफाई रहेगी, पीने के पानी की अच्छी व्यवस्था होगी और लोग मिल-जुलकर गांव के विकास में काम करेंगे। तभी हमारा गांव एक अच्छा मॉडल विलेज ट्रस्ट बनेगा और देश भी आगे बढ़ेगा। लईक की रिपोर्ट