फोटो
असहयोग के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने नगर में जन आक्रोश पदयात्रा निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया और विपक्ष का पुतला फूंका।
माहेश्वरी होस्टल कंपाउंड में आयोजित बैठक के बाद महिला कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकालते हुए विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद जहांगीराबाद चौराहे पर पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
कार्यक्रम संयोजक महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नेहा माहेश्वरी, सीमा राठौर, जिला मंत्री आरती कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
किंतु विपक्ष द्वारा इसका विरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं से एकजुट होकर इस अधिनियम के समर्थन में आगे आने का आह्वान किया। विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता है और विपक्ष महिला को चूल्हे और घूंघट तक सीमित देखना चाहता है। नामित सभासद सीमा सक्सेना,
महिला मोर्चा नगराध्यक्ष राजबाला शाक्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। निशा यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर द्रौपा देवी, निशा, मेहनाज़, दिव्या समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।