अल फरीद मेडिकल सेंटर पर विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप लगा
1700 लोगों ने कराया पंजीकरण 430 लोगों की जांच की गई
कैंप में जाने-माने चिकित्सकों ने लिया भाग
सहसवान, बदायूं। नगर के काजी मोहल्ला हटिया चौराहे पर स्थित अल फरीद मेडिकल सेंटर पर एक दिवसीय विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया
जिसमें तड़के सुबह से ही लोगों ने कैंप में पहुंचकर पंजीकरण कराना शुरू कर दिया अपराह्न 2:00 बजे तक 1700 लोग पंजीकरण करा चुके थे जिसमें 430 मरीजों की निशुल्क जांच की गई सभी बीमारियों का मुख्य परामर्श दिया गया।
अल फरीद मेडिकल सेंटर के आयोजन डॉ सैयद अब्दुल रशीद ने जानकारी देते हुए बताया कि वह असहाय निर्धन गरीब मजदूर तपके के लोगों के लिए जो घर से बाहर नहीं जा सकते ऐसे लोगों की सेवा करना वह अपना दायित्व समझते हैं तथा वर्ष में वह एक दो कैंप लगाकर गरीबों की दुआएं लेने का काम करते हैं।
श्री रशीद ने बताया कि इस बार भी विशाल फ्री मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप में डॉक्टर युसूफ एम सी एच सर्जन डॉक्टर अब्दुल शमी कैंसर स्पेशलिस्ट, डॉक्टर आफताब एमडी, डॉ ओबेद जनरल फिजिशियन, डॉ प्रणय एमडी डॉ आलोक पांडे ऑर्थोपेडिक अपोलो हॉस्पिटल नई दिल्ली डॉक्टर अशोक डॉक्टर दानिश डॉक्टर आदिल अनवर सहित अनेक चिकित्सक मौजूद थे।
श्री रशीद ने बताया की कैंप में पंजीकरण करने वाले लोगों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया तथा 430 मरीज की जांच की गई जांच के उपरांत लोगों को निशुल्क दवाएं एवं मुख्य परामर्श दिया गया।