झोपड़ी में भीषण आग, मवेशियों की दर्दनाक मौत—राजस्व टीम व फायर ब्रिगेड मौके पर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

झोपड़ी में भीषण आग, मवेशियों की दर्दनाक मौत—राजस्व टीम व फायर ब्रिगेड मौके पर

Sunday, April 26, 2026 | April 26, 2026 Last Updated 2026-04-26T13:39:17Z
    Share
झोपड़ी में भीषण आग, मवेशियों की दर्दनाक मौत—राजस्व टीम व फायर ब्रिगेड मौके पर 

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी 

फरीदपुर, बरेली। तहसील क्षेत्र के ग्राम निकसुआ में शनिवार दोपहर करीब 4:20 बजे एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब भूसे और मवेशियों से भरी झोपड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और उसमें बंधे एक गाय, एक भैंस, भैंस का बच्चा तथा एक कुत्ता जिंदा जल गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशील कुमार पुत्र नवल किशोर एवं सोहनलाल पुत्र लखनलाल ने पशुओं के लिए झोपड़ी बनाकर उसमें भूसा भरा हुआ था और मवेशियों को बांध रखा था। अचानक लगी आग ने कुछ ही पलों में पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वहां खड़ा ट्रैक्टर भी इसकी चपेट में आ गया,
 जिसके टायर और वायरिंग जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। ग्रामीण राजू के घर में आज पहुंचने से दो कट्टे गेहूं व अन्य सामान जलकर हुआ राख
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और ट्यूबवेल से पानी भरकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


सूचना पर राजस्व टीम भी सक्रिय हुई और नायब तहसीलदार शुभम पांडे मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। जिसका नुकसान हुआ है उसको मुआवजा दिया जाएगा यह आश्वासन दिया है

गनीमत रही कि ग्रामीणों की तत्परता से कोई जनहानि नहीं हुई, वरना यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।ahn mediaसे अनूप तिवारी की रिपोर्ट
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close