द्वारकेश शुगर मिल में गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

द्वारकेश शुगर मिल में गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Tuesday, April 28, 2026 | April 28, 2026 Last Updated 2026-04-28T14:53:20Z
    Share
*द्वारकेश शुगर मिल में गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सर्वेक्षण को पारदर्शी बनाने पर विशेष जोर

जनपद बरेली/क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी की द्वारकेश शुगर मिल इंडस्ट्रीज में आज 28 अप्रैल 2026 को गन्ना सर्वेक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गन्ना सर्वेक्षण कार्य को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से आज सोमवार को द्वारकेश शुगर मिल इंडस्ट्रीज में गन्ना

 आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप गन्ना आयुक्त बरेली क्षेत्र राजेश मिश्रा, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जनपद बरेली, सहकारी गन्ना विकास समिति

 फरीदपुर एवं संबंधित सभी गन्ना विकास परिषदों के पर्यवेक्षक ,व चीनी मिल के वरिष्ठ अधिकारियों में उपाध्यक्ष अनिल कुमार त्यागी ,मुख्य महा प्रबंधक (गन्ना) पवन कुमार चतुर्वेदी ,उप माह प्रबंधक दिनेश कुमार शर्मा, सहायक महाप्रबंधक उपेंद्र कुमार उपाध्याय एवं मुख्य प्रबंधक (आई टी)सुनील पूनिया उपस्थित रहे।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान मुख्य प्रबंधक सुनील पूनिया ने जीपीएस मशीन का उपयोग करके गन्ना सर्वेक्षण करने की विधि का उपाय बताया। मुख्य महाप्रबंधक गन्ना ने सर्वे नीति का विस्तृत रूप से व्याख्यान किया व सभी कर्मचारियों को ईमानदारी से सर्वेक्षण कार्य करने के कड़े निर्देश दिए। 

सभी अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया की कि गन्ने का सर्वेक्षण किसान द्वारा बोई गई प्रजाति के अनुसार ही किया जाएगा। जिस प्रजाति के लिए सप्लाई टिकट जारी किया जाएगा उसे टिकट पर उसी प्रजाति के गन्ने की तौल की जाएगी । सप्लाई टिकेट को डि ग्रेट करने की अनुमति नहीं होगी। 

इसके अलावा अधिकारियों ने निर्देश दिया कि सर्वेक्षण केवल उन्हीं किसानों के नाम पर किया जाएगा जिनके भू राजस्व अभिलेख में दर्ज हैं। अधिकारी के द्वारा बताया गया 

कि गन्ना सर्वेक्षण कार्य 1 मई 2026 से शुरू होकर 30 जून 2026 तक चलेगा। अधिकारियों के द्वारा सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के अंदर सर्वेक्षण कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए गए।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close