तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपति व दो बच्चे घायल।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपति व दो बच्चे घायल।

Friday, April 24, 2026 | April 24, 2026 Last Updated 2026-04-24T13:45:59Z
    Share
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से दंपति व दो बच्चे घायल।

सहसवान, बदायूं। थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही बाइक की टक्कर में एक दंपति समेत दो मासूम बच्चे घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम रसूलपुर बेला निवासी ऊषा देवी अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से अपनी बहन के बच्चों आयुष (5 वर्ष) व काव्या (6 वर्ष) को लेकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। जैसे ही वे हरदत्तपुर पुल से पहले स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे, 

तभी सामने से आ रहे एक अन्य बाइक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।


टक्कर लगते ही दंपति और दोनों बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को संभाला और परिजनों को सूचना दी। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया।


बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाला बाइक चालक सत्यवीर, निवासी ग्राम रसूलपुर बेला है। पीड़िता ऊषा देवी ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close