मिलक /रामपुर
समाजवादी पार्टी ने मिशन 2027 की तैयारियों के तहत मिलक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रमोद गंगवार को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी ने उन्हें 36-बिलासपुर विधान सभा का अध्यक्ष मनोनीत किया है। मनोनयन की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई
मनोनीत होने के बाद प्रमोद गंगवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने धनेली उत्तरी स्थित आवास पर पहुंचकर उनको फूल-मालाएं पहनाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। सभी ने एकजुट होकर 2027 में जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर सपा का परचम लहराने का संकल्प लिया।
प्रमोद गंगवार जमीनी पकड़ और संगठनात्मक अनुभव के चलते पार्टी ने बिलासपुर जैसी महत्वपूर्ण सीट की कमान उन्हें सौंपी है। सपा जिलाध्यक्ष अजय कुमार सागर द्वारा जारी सूची में प्रमोद गंगवार का नाम बिलासपुर विस अध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया।
सपा ने 2027 के विधानसभा चुनाव में जिले की पांचों सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जा रहा है। नवनियुक्त विस अध्यक्ष प्रमोद गंगवार से पार्टी की पीडीए नीति को घर-घर पहुंचाने और कमजोर-वंचित वर्गों को जोड़ने की उम्मीद की जा रही है
इस अवसर पर गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष कृष्णपाल गंगवार, पूर्व प्रधान फैसल खान, पूर्व सभासद इकरार हुसैन,मोहम्मद असलम,हाजी सईदुल रहमान, नन्हे कादरी,अजय सिंघल,अकरम खान, शाकिर कुरैशी, सफदर अल्वी, मोहम्मद असर अली पवन यादव,मोहम्मद जावेद आदि थे