होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार का हुआ एक्सीडेंट हालत गंभीर ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार का हुआ एक्सीडेंट हालत गंभीर ।

Sunday, April 26, 2026 | April 26, 2026 Last Updated 2026-04-26T13:50:40Z
    Share
होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार का हुआ एक्सीडेंट हालत गंभीर ।

 संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी

फतेहगंज पूर्वी।
थाना क्षेत्र के गांव टिसुआ के निकट बरेली से होमगार्ड की परीक्षा देकर लौट रहे एक युवक की बाइक डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई जिससे युवक के दोनों हाथों की हड्डियां एव पैरों व सिर में गंभीर चोटें आई हैं अर्ध बेहोशी की हालत में घायल युवक ने बताया कि वह गोला गोकरननाथ का रहने वाला है 

और बरेली से होमगार्ड की परीक्षा देकर वापस बोला जा रहा था कि चौराहे पर अचानक सड़क के बीचो-बीच एक लड़की के आ जाने के कारण उसे बचाने का प्रयास करते हुए मोटरसाइकिल और अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और वह घायल हो गया आसपास के लोगों ने घायल युवक सौरभ पुत्र अभय सिंह को दुकान पर लिटाकर पुलिस को सूचना दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा है यहां के लोगों का कहना है 

कि इस टिसुआ के चौराहे पर आए दिन रोड एक्सीडेंट होते रहते हैं यहां यातायात को सुचारू रूप से चलने के लिए पुलिस पैकेट की व्यवस्था की जाए व यातायात पुलिस हर समय संवेदनशील चौराहे पर तैनात रहनी चाहिए यह चौराहा एक्सीडेंटल जोन के रूप में विख्यात हो चुका है 

क्षेत्र वासियों ने टिसुआ चौराहा के ऊपर ओवर ब्रिज बनाए जाने की मांग एन एच आई से की है फिलाहल युवक को उपचार के लिए बरेली भेजा गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close