सरकार को खुली चुनौती देते हुए कुछ थोक व्यापारी ब्लैक में मैं बेच रहे हैं सिगरेट तंबाकू गुटका जनता बेहाल।
सहसवान सरकार द्वारा बजट में कुछ तंबाकू एवं सिगरेट गुटके पर चंद पैसे को बढ़ाया गया लेकिन सहसवान में थोक व्यापारियों का मकड़ जाल उस तरह फैल गया जैसे कॉविड 19 में थोक व्यापारियों ने किया था उस समय में भी थोक व्यापारियों ने बंदी होने का भरपूर नाजायज फायदा उठाया था
अब उसी तरह बजट के बाद बिना प्रिंट रेट के दाम बड़े होने के बावजूद गोल्ड फ्लैक की डिब्बी जिस पर 95 रुपए अंकित है उसे₹120 का दुकानदार को बेची जा रही है दुकानदारों ने भी
इसका फायदा उठाते हुए एक सिगरेट का दाम अलग-अलग दुकानों पर₹12,₹14 इस तरह डिब्बी की कीमत 140 रुपए से ऊपर तक पहुंच रही है जिससे जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है बरहाल सभी पान मसाले बीड़ी सिगरेट आदि पर कीमत बड़ा रखी है
जनता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सहसवान की जनता को न्याय दिलाया जाए। ओवर रेट बेचने वाले थोक व्यापारियों पर कार्रवाई की जाए जिससे आम जनता को लाभ पहुंच सके।