कृषि इंटर कॉलेज की टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कृषि इंटर कॉलेज की टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित।

Saturday, April 25, 2026 | April 25, 2026 Last Updated 2026-04-25T12:23:59Z
    Share
कृषि इंटर कॉलेज की टॉपर छात्राओं को किया सम्मानित। 

  मुजरिया = कृषि इंटर कॉलेज में हाई स्कूल एवं इंटर में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
   हाई स्कूल की छात्रा लक्ष्मी सोलंकी पुत्री रविंद्र सोलंकी अलीगंज ने 82% अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त

 किया एवं राशिका यादव पुत्री सतपाल यादव निवासी बिचौला ने 78% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं अनुष्का यादव पुत्री अजय कुमार यादव ने 75% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

   इंटरमीडिएट की प्रियंका पुत्री लेखपाल निवासी भजपुरा ने प्रथम स्थान एवं अनामिका शर्मा पुत्री पुनीत शर्मा अलीगंज द्वितीय एवं मीना यादव पुत्री नेम सिंह यादव निवासी मटकुली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  

विद्यालय की सभी टॉपर छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक सत्यपाल सिंह सोलंकी प्रधानाचार्य विजय पाल सिंह सोलंकी एवं शिक्षकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें सम्मानित किया।
  इस अवसर पर शिक्षक अवधेश शर्मा,

 चंद्रपाल, राजेंद्र कुमार वर्मा, मुनेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार ,राहुल कुमार सिंह और जया सिंह ने भी छात्राओं को सम्मानित किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close